ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अरिहंत अंबेरे के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सत्यप्रकाश ने केस दर्ज कराया है कि दामाद विशाल, पुत्री बबीता और उषा मोटरसाइकिल से अपने कमरे से कहीं जा रहे थे। अरिहंत अंबेरे के पास एक स्कूल बस चौराहे पर टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई। हादसे में विशाल, बवीता, उषा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि स्कूल बस का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि बाइक सवार और उस पर बैठीं महिलाओं ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। ब्यूरो