फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडवेज बस व कार की टक्कर से बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बील अकबरपुर गांव के समीप वैगनआर कार व रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के पलवल निवासी भूपेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। वह 24 जून को अपनी वैगनआर कार में सवार होकर पलवल से एनटीपीसी दादरी जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी बेटी सायरा भी सवार थी। जब वह बील अकबरपुर गांव के समीप पहुंचे तो रोडवेज बस से कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा सायरा गंभीर रूप से घायल हो गई। रोडवेज बस नंबर के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें