फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल युवक का काटना पड़ा पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर छपरौला गांव के समीप बाइक व डंपर की टक्कर हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बिहार के भोजपुरी के शाहपुर गांव निवासी शिवनाथ परिवार के साथ हरिश्चंद्र के बाग पर रहते हैं । उनका बेटा निखिल कुमार 10 जून को दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के लाल कुआं जा रहा था। जब छपरौला में पीएनबी बैंक के समीप पहुंचा तो डंपर व बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार निखिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर गंभीर चोट लगने के चलते डॉक्टरों को पैर काटना पड़ा। घायल के पिता ने डंपर संख्या के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें