ग्रेटर नोएडा। गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी के समीप कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। छोटू मांझी का कहना है कि 29 अप्रैल को बिरौंडी से काम करके वापस हेमिस्फेयर सोसाइटी के पास स्थित झुग्गी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गोदरेज गोल्फ लिंक सोसायटी के गेट नंबर-5 के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो