फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर धूम मानिकपुर बाइपास के समीप कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का पैर टूट गया। घटना के दो सप्ताह बाद कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गुर्जर कॉलोनी में विवेक आनंद परिवार के साथ रहते हैं। 25 मार्च को बाइक पर सवार होकर पत्नी प्रीति के साथ गाजियाबाद की तरफ से दादरी जा रहे थे । केशव माधव स्कूल के सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें