फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरयाई गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में जितेंद्र नागर परिवार के साथ रहते हैं। 5 मार्च को उनके भाई बालेश्वर सिंह बाइक पर सवार होकर जिम करने जा रहे थे। जब वह दुरयाई गांव के समीप सुधा स्टील कंपनी के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक महेंद्र उर्फ पटवारी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालेश्वर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पैर में फैक्चर होने के चलते ऑपरेशन कराया गया। घायल के भाई ने एक सप्ताह बाद कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें