फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर गिरी बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सादोपुर की झाल के समीप बाइक पर सवार महिला का संतुलन बिगड़ गया। सड़क पर गिरने से महिला ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी माैत हो गई । जबकि बाइक चालक को मामूली रूप से घायल हो गया । महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के जुगसाना गांव में जितेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। वह अपनी पत्नी व बच्चों को बाइक पर लेकर दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे । सादोपुर की झाल के पास बाइक पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह मोटर साइकिल से सड़क पर गिर गई । पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक से महिला कुचल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें