दादरी। कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मायचा गांव फ्लाई ओवर के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुलंदशहर निवासी राजकुमार शर्मा गुड़गांव में नौकरी करते हैं। 21 जनवरी को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गुड़गांव से अपने गांव जा रहे थे। जब कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मायचा गांव फ्लाईओवर पर पहुंचे तो दूसरी बाइक से टक्कर हो गई । टक्कर होने पर वह सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गए। घायल का उपचार चल रहा है । घायल की पत्नी कविता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद