दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बाईपास पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक घायल हो गया। प्रभारी निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के बबूपुर गांव निवासी नितिन परिवार के साथ रहते हैं। एक नवंबर को शाम के समय उनका भाई विपिन बाइक पर सवार होकर नई बस्ती गांव से दादरी जा रहा था। बाईपास पर माही रेस्टोरेंट के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तीन सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद