फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती को कार ने मारी टक्कर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। वेदपुरा सेक्टर-10 इलाके में हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। घटना के वक्त युवती अपने मित्र के साथ भोजन के लिए जा रही थी। तेज रफ्तार काले रंग की एसयूवी कार ने सड़क पार कर रही युवती को टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरी। मृतका की पहचान स्नेहा पल्लवी के रूप में हुई है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में महागुन मंत्रा-2 में रहने वाले साहिल रंजन ने बताया कि घटना 9 नवंबर की रात लगभग 9:30 बजे की है। उनके अनुसार जब वह पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी एक काले रंग की एसयूवी कार ने युवती को टक्कर मार दी। आरोप है कि गाड़ी की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। तहरीर में साहिल रंजन ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें