ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में किसान चौक के पास एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायतकर्ता सुरजन सिंह निवासी धूम मानिकपुर का आरोप है कि उनका बेटा ऑटो चलाता है। 26 अक्तूबर को वो ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी से किसान चौक की तरफ ऑटो लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि घायल अवस्था में बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पैरों की हड्डी टूट गई है। कार चालक का नाम उपेंद्र गुप्ता बताया है। बिसरख कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि कार नंबर और चालक के नाम पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो