फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर म्यू-2 गेट के समीप बाइक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल के पिता ने कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि वरुण प्रताप सिंह सेक्टर म्यू-2 में परिवार के साथ रहते हैं । उनका बेटा सारस्वत सिंह 14 सितंबर की शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह म्यू-2 सेक्टर के गेट के पास पहुंचे तो बाइक की कार से टक्कर हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें