फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी परिसर में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित निम्बस-1 सोसाइटी में तीन युवकों ने कार से सोसाइटी परिसर में खड़ी गाड़ियों और पिलर को टक्कर मार दी। विरोध करने पर निवासियों से मारपीट भी की है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सोसाइटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव का आरोप है कि रविवार रात करीब आठ बजे गाड़ी से उतरने के बाद आरोपी युवकों ने स्थानीय निवासियों से झगड़ा व मारपीट शुरू कर दी। कार सवार युवक बागपत का दिपांशु, मुजफ्फरनगर का अंशु और मंकू शराब पीकर सोसाइटी में पहुंचे थे। तेज और लापरवाह ड्राइविंग के कारण उनकी गाड़ी सोसाइटी परिसर में खड़े पिलर और एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद आरोपी गाड़ी से उतरकर स्थानीय लोगों से उलझ पड़े और हाथापाई करने लगे। विवाद बढ़ने पर सोसाइटी के लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें