फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार इको गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फिल्म सिटी के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार इको वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर की कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इको वैन चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने बताया कि सुबह कोतवाली क्षेत्र में फिल्म सिटी के पास इको गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार शांति विहार खुर्जा निवासी हर्षित व सतेंद्र चौधरी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक और इको गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इको कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें