फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी तहरीर में केंद्रीय विहार में रहने वाले हर्ष ने बताया कि 5 सितंबर को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चुहुडपुर अंडरपास से पहले एक कार का चालक गलत दिशा से आकर डिवाइडर पर खतरनाक तरीके से यू-टर्न लेने लगा और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गर्दन पर कई टांके लगे हैं। घायल का इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें