फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार ने मारी बाइक को टक्कर, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव खैरपुर गुर्जर निवासी अंकित 9 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ बाइक से खुर्जा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह यू टर्न पर पहुंचे। पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित के बाएं पैर व कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया। वहीं उनकी पत्नी सोनी का बायां हाथ टूट गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पीड़ित के पिता सतवीर ने बताया कि वह इलाज कराने में व्यस्त थे। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें