फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व प्रधानाचार्य को कार सवार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में सेक्टर अल्फा वन के सामने कासना सूरजपुर रोड पर सड़क पार कर रहे एक पूर्व प्रधानाचार्य को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सेक्टर अल्फा वन में रहने वाले राम प्रताप स्कूल से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हैं। बुधवार सुबह वह घर से कहीं जाने के लिए पैदल निकले थे। सूरजपुर कासना रोड पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। उसकी चपेट में एक बाइक भी आ गई। कार चालक ने लोगों की मदद से बुजुर्ग को नजदीकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक भी एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें