ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक के पिता ने बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक के पास खाटू श्याम काॅलोनी निवासी अमर सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि एक अगस्त की रात करीब दो बजे उसके पास एक काॅल आई थी। जिसमें बताया गया कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। बिसरख अस्पताल बुलाया गया। वहां से घायल बेटे को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो