दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कैंटर की टक्कर हो गई। कैंटर में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के एक सप्ताह बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजस्थान के दौला के केसर गांव निवासी राममिलन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह 21 जुलाई को अपने गांव के देवीराम कल्लू पंडित और गौरव सिंह के साथ हरिद्वार से कैंटर गाड़ी में सवार होकर गांव जा रहे थे। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शाहपुर गांव पुलिया के पास कैंटर की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के बाद राममिलन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद