फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टैक्सी ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मेट्रो स्टेशन सेक्टर-148 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक टैक्सी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दिल्ली निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह 22 अगस्त को अपनी बाइक से साइड लेन में जा रहे थे। तभी टैक्सी ने उन्हें तेज गति से बगल से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह और उनकी बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। इस हादसे में उनके दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आईं। प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें