फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक पर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर विश्नूली गांव गेट के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मूल रूप से दिल्ली शाहदरा के विश्वास नगर निवासी देवेंद्र शर्मा अच्छेजा गांव के समीप शिवम एन्क्लेव में रहते हैं। उनका बड़ा भाई योगेंद्र शर्मा अपने दोस्त आशीष त्यागी के साथ 18 अगस्त को बाइक से छपरौला से अपने घर अच्छेजा जा रहा था। विश्नूली गांव के गेट के समीप स्कॉर्पियो से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 20 अगस्त को योगेंद्र शर्मा की शारदा अस्पताल में मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी मृतक के भाई ने स्कॉर्पियो नंबर के आधार पर कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें