दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र में समाना नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि हापुड़ के सपनावत गांव निवासी अंकुर कुमार नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। तीन अगस्त को वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह समाना नहर के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास से एकत्र हुए लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने हादसे के करीब एक सप्ताह बाद जारचा कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।