नोएडा। भंगेल गांव में बृहस्पतिवार रात को तेज रफ्तार कार के चालक ने महिला समेत चार लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। विरोध करने पर कार चालक ने मारपीट कर दी। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मेरठ के हस्तिनापुर निवासी अर्जुन मंडल ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सलारपुर में रहने वाली बहन के घर पर 11 दिसंबर को आया था। शाम के समय वह बहन शिल्पी, भाई शिवम और सुंदर के साथ भंगेल बाजार में खरीदारी करने आए थे। रात में करीब नौ बजे बाजार में एक स्कॉर्पियो कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी का कहना है कि घटना स्थल और उसके आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो