नोएडा। खोड़ा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ठेला ले जा रहे पांच लोग घायल हो गए। इनमें मामा भांजा भी शामिल है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर 62 निवासी दयानंद ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके साले सुजीत खोड़ा में रहते हैं और अपना ठेला लगाते हैं। सुजीत अपने भतीजे किशन कुमार के साथ शनिवार रात को ठेला लेकर आ रहे थे। खोड़ा तिराहे के पास कार चालक ने ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में सुजीत, किसान के साथ-साथ राजेश, विजेंद्र, मोहम्मद आहद चपेट में आ गए। किसी सिर तो किसी के हाथ-पैरों में चोटे आईं। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है। ब्यूरो