फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इन मामलों में संबंधित कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। हरियाणा के एत्मादपुर के रहने वाले पंकज कुमार अपने दोस्त नीरज के साथ कार से एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा आ रहे थे। सेक्टर 168 में पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पंकज की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेस वे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सलारपुर गांव में रहने वाली विमला देवी के पति उमाकांत यादव 10 नवंबर को स्कूटी से ड्यूटी जा रहे थे, सलारपुर यूटर्न पर हीरो शोरूम के पास ताज ट्रेवल्स की बस का चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया, स्कूटी में टक्कर मारकर उनके पति को बुरी तरह घायल कर दिया। उनके पति के पसली, कूल्हे व कंधे की कई हड्डियां टूट गईं और सेक्टर 27 स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें