नोएडा। इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड से उतरते समय मंगलवार को दूध की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-19 निवासी अनिरूद्ध वर्मा सेक्टर 63 की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह मंगलवार दोपहर बाइक से सेक्टर-63 चोटपुर काॅलोनी से अपने घर जा रहे थे। इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड से उतरने के दौरान तेज रफ्तार दूध की गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो