नोएडा। सेक्टर- 97 में तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महाराष्ट्र बोरीवली निवासी समीर हरीश दिवेचा ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा जसवाल समीर दिवेचा (20) सेक्टर 126 एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। 3 अक्टूबर को वह अपने बाइक से सेक्टर 97 से द यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब की तरफ जा रहा था। इसी दौरान यू टर्न के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज है। ब्यूरो