फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। डीएम चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बख्तावरपुर गांव निवासी अमन ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका भाई चमन पांच अक्टूबर की रात को दोस्त दीपक के साथ बुलेट से सेक्टर 27 गया था। घर लाैटते समय करीब 11 बजे डीएम चौक पर दिल्ली नंबर की कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और कार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं सेक्टर 34 के रहने वाले वैभव शुक्रवार रात कार से बिसरख से घर आ रहे थे। पर्थला फ्लाइओवर के पास एक डंपर चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें