फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झुग्गी के बाहर खेल रही बच्ची की कार की टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल रही बच्ची की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 में झुग्गी के सामने खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई। पांच दिन पहले हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़त सूरज ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। 19 सितंबर को उनकी तीन वर्षीय बेटी संध्या झुग्गी के बाहर खेल रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार सवार ने बेटी को टक्कर मार दी। इससे वह दूर जाकर सडक़ पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार चालक मौके से भाग निकला। घायल बच्ची को आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि कार नंबर आसपास के लोगों ने देख लिया था। कार नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही कार चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें