नोएडा: सेक्टर-57 चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दी गई शिकायत में अजीत कुमार यादव ने बताया कि वह बिहार के मूल निवासी हैं। नोएडा में परिवार संग रहते हैं। वह बाइक से 2 सितंबर की रात सेक्टर 62 से घर आ रहे थे, इसी दौरान रास्ते में डबल खम्बे के पास एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में अजीत का पैर टूट गया और आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि थाना पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो