नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता- पुत्र घायल हो गए। घायलों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के बदरपुर निवासी नदीम अहमद ने पुलिस से शिकायत की है कि तीन अगस्त को उनका भाई वसीम पिता सईद के साथ स्कूटी से महामाया होकर दिल्ली आ रहा था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक कट के पास हरियाणा नंबर की कार के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी स्कूटी सवार पिता-पुत्र दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपी कार चालक के बारे में पता लगा रही है।