फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप वैन की चपेट में आने से मासूम की मौत-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप वैन की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन

तावडू। गांव रंगाला में 3 साल के मासूम की पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर नामजद आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दादा नेतराम पुत्र गबदू राम ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 9 बजे के करीब वह अपने पोते हर्षित का हाथ पकड़ कर दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान भिवाड़ी घटाल की ओर से तेज और लापरवाही से आ रही पिकअप वैन चालक ने विपरीत दिशा में आकर मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक उमेश पुत्र दीपचंद निवासी गांव सांतलका जिला अलवर पिकअप वैन छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें