फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रालोद ने सदस्यता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव कलीना में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चार सक्रिय सदस्य और 84 सामान्य सदस्य बनाए गए। बुधवार को अभियान योगेंद्र सिंह तालियान के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने कहा कि हम सब के नेता चौधरी जयंत सिंह किसानों, मजदूरों, अति पिछड़ों एवं गरीब तबके के व्यक्तियों के हित में कार्य करते हैं। उनका संकल्प है कि हम किसी भी गरीब व्यक्ति किसान मजदूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपने कौशल विकास मंत्रालय के अंतर्गत भारत के नौजवानों को कौशल के माध्यम से स्वावलंबी बनाने में लगे हुए हैं। गन्ना मूल्य वृद्धि भी उनके प्रयासों से हुई है। आगामी जिला पंचायत के चुनाव में सभी सदस्यों ने पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, अनुज, अमित, बेबी लता, हरेंद्र, जितेंद्र, तेजवीर सिंह, सरवन, सुखपाल, कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें