ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में सेंचुरियन कप सीजन-15 का सेमीफाइनल मैच खेला गया।जिसमें आरके-11 स्टार्स ने ड्रीम विले यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हरा दिया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम विले 139 रन पर ऑल आउट हो गई। विमल पांडेय ने 36 रन बनाए। आरके-11 स्टार्स से विवेक कौशिक व जग्गू ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में आरके-11 स्टार्स की ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हेमंत रावत ने 67 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।