ग्रेटर नोएडा। मलकपुर स्थित यंग स्टार क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे आदित्य स्पोर्ट्स नेटवर्क सेकंड कारपोरेट कप मुकाबले में पीटीआई क्रिकेट ग्रुप ने एसडी वारियर्स को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीटीआइ क्रिकेट ग्रुप ने नौ विकेट पर 148 रन बनाए। वहीं, एसडी वारियर्स आठ विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। रितिक राज मैन ऑफ द मैच बने। ब्यूरो