फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टूटी सड़क से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। सेक्टर-22 ई की सड़कें कई जगहों से जर्जर हो चुकी हैं। सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। रात के समय अंधेरे और बारिश के दौरान इन गड्ढों में फंसकर हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारी टूटी सड़कों की समस्या से अनजान बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। दनकौर गांव निवासी महेश ने बताया कि वह कई बार इस मार्ग से गुजर चुके हैं। पहले भी सड़क की स्थिति खराब थी, लेकिन समय के साथ हालत और बिगड़ती जा रही है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें