फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरबरा अंडरपास पर हादसे का खतरा

Tue, 27 Oct 2026 07:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के घरबरा गांव स्थित अंडरपास की जर्जर सड़क हादसों को दावत दे रही है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, जबकि अंडरपास में पत्थर और गंदगी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां से कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क पर पड़े पत्थर और मलबे से हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने, अंडरपास की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें