ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में खुले बिजली पैनल में तारों का जाल और
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी के ब्लॉक-I में बिजली का पैनल खराब और खुले हाल में पड़ा होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। कुछ तार अव्यवस्थित तरीके से खुले हुए दिखाई दे रहे हैं। पैनल के आसपास भी सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस रास्ते से सोसाइटी के लोगों के साथ बच्चों का भी आवागमन होता है। ऐसे में खुले तारों के कारण करंट लगने जैसी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बिजली के पैनल की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसे सुरक्षित नहीं किया गया।