फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : गोल्फ में नई ऊंचाइयां छू रहीं नायशा सिंह

विज्ञापन
नायशा (उभरते खिलाड़ी)
विज्ञापन
सेक्टर-62 स्थित रजत विहार निवासी 9 वर्षीय नायशा सिंह कम उम्र में ही गोल्फ की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। डीपीएस नोएडा, सेक्टर-30 की कक्षा पांच की छात्रा नायशा ने महज साढ़े पांच वर्ष की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया था और आज वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रही हैं। नायशा प्रतिदिन नोएडा गोल्फ कोर्स में तीन से चार घंटे अभ्यास करती हैं। पिछले वर्ष उन्होंने थाईलैंड चैंपियनशिप में टॉप-5, यूरोपीय चैंपियनशिप में टॉप-3 और विश्व चैंपियनशिप में टॉप-25 में स्थान हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया। वह अपनी आयु वर्ग में दो बार ऑल इंडिया गोल्फ चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा नॉर्थ जोन इंडियन गोल्फ यूनियन, गवर्नर कप नैनीताल और यूएस किड्स गोल्फ प्रतियोगिताओं में भी प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024-25 में आयोजित यूएस किड्स गोल्फ सीरीज में उन्होंने ऑल इंडिया चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कोच रवि शर्मा और विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में नायशा लगातार अपने खेल को निखार रही हैं। उनके पिता निशांत सिंह और माता ने बचपन से ही खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। नायशा का सपना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें