फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : गोल्फ में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे भव्य रतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-93 निवासी 9 वर्षीय भव्य रतन कम उम्र में ही गोल्फ की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। सेक्टर-75 स्थित इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल की कक्षा तीन के छात्र भव्य ने छह वर्ष की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया था। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। भव्य ने गोल्फ का दुर्लभ ‘होल इन वन’ शॉट भी लगाया है, जिसे इस खेल में बड़ी उपलब्धि माना जाता है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मान भी मिल चुका है। भव्य अपने कोच धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन करीब चार घंटे अभ्यास करते हैं। कोच का कहना है कि भव्य लगातार अपने खेल में सुधार के लिए मेहनत कर रहे हैं और उनमें आगे बढ़ने का जज्बा है। भव्य के नाना संजीव रतन बताते हैं कि पहले हार मिलने पर वह काफी निराश हो जाते थे, लेकिन अब अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं। भव्य का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और गोल्फ में देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें