मिराया सिंह। उभरते खिलाड़ी के लिए
जिले की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिराया सिंह रोल बॉल खेल में अपनी पहचान बना रही हैं। मिराया ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनका सपना भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। मिराया शालोम स्कूल की छात्रा हैं और पिछले दो वर्षों से गुरुग्राम रोलर स्केटिंग अकादमी में नियमित अभ्यास कर रही हैं। वह प्रतिदिन कड़ी मेहनत के साथ अपनी तकनीक और खेल कौशल में सुधार कर रही हैं। प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि मिराया बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उनकी लगन और सीखने की इच्छा ने उन्हें कम उम्र में ही सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि मिराया आने वाले समय में बड़े मंचों पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगी।