फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : देश का नाम रोशन करना चाहते हैं गुलशन

विज्ञापन
गुलशन यादव उभरते खिलाड़ी
विज्ञापन
सर्फाबाद के रहने वाले 13 वर्षीय गुलशन यादव कुश्ती के मैदान में अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं। पिछले दो वर्षों से वह लगातार इस खेल का अभ्यास कर रहे हैं। सेक्टर-53 स्थित मदन मोहन मालवीय जूनियर हाईस्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र गुलशन पढ़ाई के साथ कुश्ती के लिए भी समय निकालते हैं। गुलशन सेक्टर-71 स्थित सुखवीर अखाड़े में कोच सुबोध कुमार से कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे हैं। वह रोजाना करीब दो घंटे अभ्यास करते हैं। इस दौरान कोच की देखरेख में कुश्ती की तकनीक और बारीकियों को समझते हैं। हाल ही में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने अपने वर्ग में जीत हासिल की। गुलशन का कहना है कि उन्हें कुश्ती करना पसंद है और वह लगातार अपने खेल में सुधार करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य आगे चलकर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना और देश के लिए पदक जीतना है। पिता सोनू यादव भी बेटे के इस सपने को पूरा करने में उसका साथ दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि बेटा पहलवानी में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें