फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : स्क्वैश में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है दिया का लक्ष्य

विज्ञापन
दिया आनंद उभरते खिलाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-92 निवासी 10 वर्षीय दिया आनंद स्क्वैश में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई पहचान बना रही हैं। सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा दिया ने कम उम्र में ही खेल के प्रति अपनी लगन से कई उपलब्धियां हासिल की हैं। दिया ने वर्ष 2023 में पहली बार नॉर्दर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट में स्कूल की ओर से हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कोच ज्ञानेंद्र के मार्गदर्शन में एटीएस विलेज अपार्टमेंट स्थित स्क्वैश कोर्ट में नियमित प्रशिक्षण शुरू किया। पिछले तीन वर्षों से वह रोजाना दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटी हैं। दिया ने वर्ष 2024 में शारदा ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट और जेम्स इंटर स्कूल टूर्नामेंट में रजत पदक जीता। वहीं, 2025 के इंटर स्कूल जेम्स स्क्वैश टूर्नामेंट में भी रजत पदक हासिल किया। वर्ष 2026 में उन्होंने जेपी इंटर स्कूल टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। दिया की मां डॉ. देवांशी आनंद उनके अभ्यास में लगातार सहयोग करती हैं, जबकि पिता डॉ. ध्रुव आनंद डाइट, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारियों में मदद करते हैं। दिया का सपना भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें