फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : मेहनत के दम पर नई पहचान बना रहीं दिव्या भट्ट

विज्ञापन
दिव्या भट्ट नेशनल खिलाड़ी कराटे
विज्ञापन
सेक्टर-22 निवासी 14 वर्षीय दिव्या भट्ट कराटे में लगातार प्रदर्शन कर जिले में अपनी पहचान बना रही हैं। वह सेक्टर-33 स्थित असीसी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा-10 की छात्रा हैं और पिछले तीन वर्षों से नोएडा स्टेडियम स्थित थापा कराटे ट्रेनिंग सेंटर में नियमित अभ्यास कर रही हैं। दिव्या ने वर्ष 2025 और 2026 में जिला व राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2025 में 20 राज्यों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर भी जिले का गौरव बढ़ाया। दिव्या प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक कोच कमल थापा के मार्गदर्शन में कराटे की नई तकनीकों और दांव-पेंच का अभ्यास करती हैं। उनकी माता तनुश्री रोजाना उन्हें स्टेडियम लेकर जाती हैं और अभ्यास के दौरान हर जरूरत का ध्यान रखती हैं, जबकि पिता बृजमोहन भट्ट लगातार उनका उत्साह बढ़ाते हैं। दिव्या का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना और विश्व मंच पर तिरंगा लहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें