फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहती हैं अरायना

विज्ञापन
अरायना गोविल उभरते खिलाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-25 निवासी 11 वर्षीय तीरंदाज अरायना गोविल कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से पहचान बना रही हैं। सेक्टर-16ए स्थित एपीजे स्कूल में कक्षा छह की छात्रा अरायना ने ओलंपिक में तीरंदाजी प्रतियोगिता देखकर इस खेल को अपनाने का फैसला किया। पिछले दो वर्षों से वह नोएडा स्टेडियम स्थित पिनाका आर्चरी अकादमी में कोच दानिश चौहान के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। अरायना प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक और निशानेबाजी को बेहतर बना रही हैं। वर्ष 2024 के इंटर स्कूल आर्चरी टूर्नामेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता, जबकि वर्ष 2025 में इसी प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुकी हैं। माता मान्वी गोविल अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें नियमित रूप से लेकर जाती हैं तथा उनके खानपान का विशेष ध्यान रखती हैं। वहीं पिता वैभव विकास गोविल हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। अरायना का सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें