फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : ताइक्वांडो में देश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे अंकुर

विज्ञापन
उभरते खिलाड़ी - ताइक्वांडो खिलाड़ी अंकुर मेहरा। स्रोत कोच
विज्ञापन
कुलीपुरा गांव के रहने वाले 12 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अंकुर मेहरा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल जगत में पहचान बना रहे हैं। सीएचएचसी हायर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर गुर्जर में कक्षा नौ के छात्र अंकुर पिछले कई वर्षों से पीडी ताइक्वांडो अकादमी में कोच विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह अपने कोच को ही अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं। रोजाना कठिन अभ्यास के साथ फिटनेस, तकनीक और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हैं। अंकुर अब तक जिला और प्रदेश स्तरीय कई ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनका कहना है कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन करना है। उनके पिता विनोद मेहरा पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता बबली गृहिणी हैं। परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से हर कदम पर उनका साथ दे रहा है। अंकुर का मानना है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें