फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशोधित खबर तहखाने में चल रहा स्कूल, जोखिम में सैकड़ों बच्चों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहखाने में चल रहा स्कूल, जोखिम में सैकड़ों बच्चों की जान
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने लगाई रोक, स्कूल ने 20 मई तक का समय मांगा
शिक्षा विभाग से तीन बार चेतावनी जारी होने के बाद भी स्कूल ने नहीं की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल ने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर तहखाने में कक्षाएं लगानी शुरू कर दीं। रोशनी नहीं मिलने पर बच्चों के स्वास्थ्य तक की चिंता नहीं की। शिक्षा विभाग से तीन बार चेतावनी जारी होने के बाद भी स्कूल ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने तहखाने में कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। अब स्कूल ने 20 मई तक का समय मांगा है। इस पर बृहस्पतिवार को फैसला लिया जाएगा।
स्कूल में लंबे समय से बेसमेंट में कक्षाएं चलाई जा रही थीं। कोई अप्रिय घटना होने पर बच्चों को बाहर निकालने में मुश्किल हो सकती है। अभिभावक इन कक्षाओं का विरोध कर रहे थे, लेकिन स्कूल ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज अभिभावकों ने शिक्षा विभाग को शिकायत की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बेसमेंट में छोटे बच्चों की 11 कक्षाएं संचालित हो रही थीं। अभिभावकों की शिकायत पर तीन बार निरीक्षण किया और बेसमेंट में कक्षाएं नहीं चलाने के निर्देश दिए। अब प्रिंसिपल ने 20 मई तक कक्षाओं के संचालन की अनुमति मांगी है। इस पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


-
कई स्कूलों में चल रहे ऐसे तहखाने
शहर में कई स्कूल हैं, जिसमें ऐसे ही बेसमेंट में कक्षाएं चल रही हैं। इसमें सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों की जान और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि स्कूल एक्टिविटी कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसी के तहत पहली कार्रवाई रायन इंटरनेशनल स्कूल पर हुई है।
विज्ञापन



बेसमेंट में एक्टिविटी रूम है, सिर्फ एक्टिविटी के लिए इनका उपयोग किया जाता है। विभाग से निर्देश मिलने पर रूम बंद कर दिए गए हैं। - पोल थॉमस, प्रबंधन, रायन इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें