नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने सेक्टर-24 स्थित इस्कॉन मंदिर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मंदिर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और भीड़ प्रबंधन से लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने अधिकारियों के साथ मंदिर का निरीक्षण किया। एडीसीपी ने एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी और एसीपी यातायात सौरभ सिंह के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संख्या और उनके सुगम आवागमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रवेश और निकास मार्गों की व्यवस्था, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, यातायात संचालन, पार्किंग और सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की गई। ब्यूरो