फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी फर्म के जरिये 6.42 करोड़ रुपये के राजस्व की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी फर्म के जरिये 6.42 करोड़ रुपये के राजस्व की चोरी
विज्ञापन

राज्य कर सहायक आयुक्त ने दो निदेशकों समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-3 में पंजीकृत एक फर्जी कंपनी के जरिये 6 करोड़ 42 लाख की इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दस्तावेजों में हेर फेर कर कंपनी बना ली और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। राज्य कर सहायक आयुक्त ने कोतवाली फेज-1 में मुकदमा दर्ज कराया है। राज्य कर सहायक आयुक्त महेंद्र चौधरी ने पुलिस से शिकायत की है कि सेक्टर-3 में एक फर्जी कंपनी हनुमंत टेक्नो सोलर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से वर्ष 2022 में रजिस्टर्ड की गई। कंपनी में मध्य प्रदेश निवासी वाहिद हुसैन डायरेक्टर बना और राधे नामक एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा। फर्जी कंपनी ने केवल कागजों पर काम किया और 30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दिखाया। इसके आधार पर 6 करोड़ 42 लाख रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम किया। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया। जब विभाग की ओर से जांच की गई तब पता चला कि यह कंपनी सिर्फ दस्तावेजों में है। कंपनी के दिए गए पते पर न तो कोई दफ्तर था न ही वहां कोई गतिविधि चल रही थी। कंपनी की तरफ से नोटिस भी भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। प्राथमिक जांच में पता चला है कि फर्जी कागजात के आधार पर कंपनी बनाई गई और टैक्स चोरी के लिए कंपनी में करोड़ों का कारोबार दिखाया गया। असिस्टेंट कमिश्नर की शिकायत पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने कंपनी के कथित डायरेक्टर वाहिद हुसैन, इरशाद अली और राधे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें