अभियान चलाकर होगी राजस्व वसूली
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में ऑनलाइन और ऑफलाइन विविध देयों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक में परिवहन, श्रम, स्टांप, विद्युत, रेरा, बैंक सहित विभिन्न विभागों की लंबित देयों और राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सभी विभागों के बड़े बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई कर बकाया धनराशि वसूली जाएगी। सभी एसडीएम को अमीनों का रोस्टर तैयार करने का कहा है। यूपी रेरा की आरसी पर भी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। ब्यूरो